{"_id":"65525c981cc414450e015166","slug":"thieves-beat-up-businessman-in-jaisalmer-s-pokhran-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: दुकान के सीसीटीवी में दिखाई दिए चोर, पकड़ने पहुंचे व्यापारी को चोरों ने मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: दुकान के सीसीटीवी में दिखाई दिए चोर, पकड़ने पहुंचे व्यापारी को चोरों ने मारपीट कर किया घायल
Mon, 13 Nov 2023 10:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:58 PM IST
सार
थाने से 50 मीटर दूर दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे चोरों को दुकान मालिक ने सीसीटीवी में देखा और मौके पर पहुंच गया। शातिर चोरों ने व्यापारी पर ही हमला बोल दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल व्यापारी को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोकरण के कस्बे में पुलिस थाने से केवल 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक सोनार की दुकान में चोरी के प्रयास के दौरान आरोपियों ने दुकानदार पर ही हमला कर दिया और मारपीट की। दुकानदार गंभीर घायल हो गया और उसे जोधपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बे में पुलिस थाने से केवल 50 मीटर दूर पंचायत समिति के सामने छायण हाल कस्बे के राजकीय अस्पताल के पीछे निवासी मूलचंद सोनी की दुकान स्थित है। दीपावली के त्योहार के चलते परिवार के लोग अपने गांव छायण गए हुए थे, जबकि मूलचंद सोनी का पुत्र घेवरचंद सोनी पीछे घर पर अकेला था।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब 5 बजे बाद उसने सीसीटीवी पर देखा कि उसकी दुकान में कुछ लोग घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर वह तत्काल अपनी दुकान पर पहुंचा और चोरी कर रहे युवकों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हालांकि सूचना मिलते ही सामने पुलिस थाने से तत्काल पुलिसकर्मी भागते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। घायल युवक को तत्काल राजकीय अस्पताल अस्पताल लाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।