Rajasthan: घर में चोरी करने घुसे तीन चोर, भागने के चक्कर में एक छत से गिरकर घायल
मकान मालिक के जागने पर दो चोर फरार हो गए लेकिन एक चोर छत पर से गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में तीन चोर एक मकान में चोरी करने घुसे। इसी समय मकान मालिक की नींद खुल गई। भागने के चक्कर में एक चोर छत से नीचे गिर गया और घायल हो गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे कंकरोलिया गांव में तीन चोर तुलसीराम बैरवा के मकान में पड़ोस की दुकान के रास्ते से घुस गए। घर में आवाज सुनकर तुलसीराम की नींद खुल गई। वे टॉर्च से घर की तलाशी लेने लगे तो उन्हें तीन युवक नजर आए। इनमें से एक ने तुलसीराम पर हमला कर दिया।
तुलसीराम के चिल्लाने पर तीनों घर से भागने लगे। इस दौरान एक चोर छत से गिर गया और घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चोर को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार चोर विजयनगर का रहने वाला है। उसके तीन साथी आरजिया के रहने वाले हैं। दोनों चोर भागने में कामयाब रहे। पुलिस घायल चोर से पूछताछ में जुटी है।