{"_id":"6245b5a2bcbb1a0ebb3cc5ff","slug":"there-is-no-compromise-in-security-and-arrangement-of-ajmer-dargah-says-amin-pathan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अमीन पठन बोले- अजमेर दरगाह की सुरक्षा और व्यवस्था में नहीं होगा कोई समझौता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अमीन पठन बोले- अजमेर दरगाह की सुरक्षा और व्यवस्था में नहीं होगा कोई समझौता
Thu, 31 Mar 2022 07:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:37 PM IST
सार
सदर दरगाह कमेटी अमीन पठान ने कहा कि दरगाह शरीफ की सुरक्षा, प्रबंधन और व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। दरगाह कमेटी के स्तर के समस्त पहलुओं को सही किया जाएगा।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह शरीफ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्वाजा साहब अजमेर की प्रबंधन समिति कमेटी ने दरगाह शरीफ की सुरक्षा, प्रबंधन और व्यवस्थाओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछले कुछ दिनों में दरगाह में घटित हुई घटनाओं सबंधित विभागों के प्रभारियों और कर्मचारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्राप्त की गई। इस आधार पर समस्याओं के कारण और उसके समाधान की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
सदर दरगाह कमेटी अमीन पठान ने कहा कि दरगाह शरीफ की सुरक्षा, प्रबंधन और व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। दरगाह कमेटी के स्तर के समस्त पहलुओं को सही किया जाएगा। साथ ही संबधित विभागों को भी इस बारे में कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दरगाह शरीफ की सुरक्षा, सफाई, कर्मचारियों से मारपीट, धक्कामुक्की सहित अन्य तरह की कई शिकायतें सामने आईं हैं। इनका निस्तारण किया गया। बैठक में कमेटी के सदस्य सैयद बाबर अशरफ, कासिम मलिक और जावेद पारेख सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन