फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The teacher brutally beat up girl for not paying fees in Jaipur

Rajasthan: फीस ना भरने पर शिक्षक ने बच्ची को बेरहमी से पीटा, मासूम का हाथ तोड़ा

Thu, 14 Apr 2022 04:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 14 Apr 2022 04:38 PM IST
सार

शिक्षक की पिटाई से बच्ची के हाथ में दो फ्रैक्चर हो गए हैं। परिजनों ने पुलिस थाने में शिक्षक पर केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
The teacher brutally beat up girl for not paying fees in Jaipur
जयपुर में शिक्षक ने बच्ची को पीटा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर में स्कूल फीस नहीं भरने पर एक शिक्षक ने बेरहमी से बच्ची की पिटाई की। बेरहम शिक्षक ने बच्ची को जमीन पर पटक-पटकर पीटा। पिटाई से बच्ची के हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हो गया। 

विज्ञापन


बच्ची की उम्र दस साल बताई जा रही है। वो मुहाना थाना इलाके के कीड़ों की ढाणी में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। उसके  माता-पिता ने फीस नहीं भरी तो स्कूल प्रशासन ने बच्ची पर अपना गुस्सा उतारा। पहले टीचर ने उसका हाथ मोड़ा और जब मासूम दर्द से चिल्लाई तो उसे जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन


पिटाई के असहनीय दर्द के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों को स्कूल बुलाया गया। बच्ची ने रोते-रोते माता-पिता को सारी बात बताई। माता-पिता बच्ची को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और एक्सरे करवाया तो रिपोर्ट में दो फ्रैक्चर नजर आए। जिसके बाद गुस्साएं परिजनों ने मुहाना थाना पहुंचकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। जानकारी के अनुसार इस मासूम बच्ची का पिता एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। मामले को गंभरता से लेते हुए मुहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed