फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The shooting of the film will be done for free at all the monuments and locations in Rajasthan

Rajasthan: सभी स्मारकों और लोकेशन पर फ्री में होगी फिल्म की शूटिंग, मूवी फ्रेंडली स्टेट बनाने की तैयारी

Thu, 23 Jun 2022 02:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 23 Jun 2022 02:52 PM IST
सार

पर्यटन विभाग 22 जुलाई को राजस्थान फिल्म प्रोत्साहन नीति को लांच करेगा। वहीं फिल्म की फ्री शूटिंग कर पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने की योजना है। 

विज्ञापन
The shooting of the film will be done for free at all the monuments and locations in Rajasthan
राजस्थान में फिल्म की शूटिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेशभर में राजस्थान सरकार के अधीन स्मारक, वाइल्ड लाइफ समेत तमाम लोकेशन पर फिल्म शूटिंग की कोई फीस नहीं ली जाएगी। राज्य सरकार की राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति- 2022 के तहत फिल्म प्रोड्यूसर्स को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पर्यटन विभाग 22 जुलाई को राजस्थान फिल्म प्रोत्साहन नीति को लांच करने की तैयारी में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि अब राजस्थान के पर्यटन व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। राजस्थान सरकार ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी तमाम ऐसी स्कीम शुरू की हैं और कुछ आगामी महीने में शुरू की जाएंगी, जिनसे न केवल देश-विदेश का पर्यटक आकर्षित होगा बल्कि पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बताया कि राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति -2022, अगले महीने 22 जुलाई को लांच की जाएगी। प्रदेशभर में राजस्थान सरकार के अधीन स्मारक, वाइल्ड लाइफ समेत तमाम लोकेशन पर फिल्म शूटिंग की कोई फीस नहीं ली जाएगी। इससे फिल्म मेकर, ओटीटी, वेब सीरीज आदि के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राजस्थान की तरफ और ज्यादा आकर्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed