{"_id":"65afe3e04fc278e5f8078c97","slug":"the-person-who-blackmailed-retired-teacher-by-honeytraping-in-dausa-arrested-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: रिटायर्ड शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, पहले भी पकड़े जा चुके हैं 5 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: रिटायर्ड शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, पहले भी पकड़े जा चुके हैं 5 आरोपी
Tue, 23 Jan 2024 09:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Jan 2024 09:35 PM IST
सार
दौसा पुलिस ने हनीट्रैप गैंग का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एक रिटायर्ड शिक्षक को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा में रिटायर्ड शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात के बाद से फरार चल रहे छठे आरोपी जगदीश खटीक पुत्र गोवर्धन खटीक निवासी गंगापुर सीटी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि 17 जनवरी 2021 को परिवादी अनिकेत मीणा निवासी नारौली डांग ने थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि 12 फरवरी को बबलू गुर्जर निवासी मांडा सपोटरा ने मेरे पिताजी को फोन कर मंडवारी बुलाया। इस दौरान उन्हें चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उन्हें बेहोश किया और फिर अपहरण कर जंगलों में ले गए। जहां आरोपियों ने उनका बैग समेत दस्तावेज और 94300 रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 2 लाख रुपयों देने की मांग की गई। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने वारदात में शामिल छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन