{"_id":"5b355cda4f1c1b315d8b7bfc","slug":"the-murder-of-a-knife-in-the-road-between-the-excise-officer-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के आबकारी अधिकारी की बीच सड़क पर चाकू घोंपकर की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के आबकारी अधिकारी की बीच सड़क पर चाकू घोंपकर की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Updated Fri, 29 Jun 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक आबकारी अधिकारी को चार बदमाशों ने बीच सड़क पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर जान से मार डाला। उदयपुर की इस सनसनीखेज घटना से बृहस्पतिवार को पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग में ओएस यशवंत शर्मा अपनी बेटी नेहा को अहमदाबाद में एक डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे। उनके साथ पांच वर्षीय नवासा भी था। वे उदियापोल बस स्टैंड से घर जाने के लिए ऑटो की तलाश कर रहे थे। तभी एक कार रुकी, जिसमें चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
कार सवार ने उन्हें छोड़ने के लिए लिफ्ट ऑफर की। शर्मा के मना करने पर उन्होंने कहा कि वे उसी रास्ते जा रहे हैं, बीच में उतार देंगे। वे सभी कार में सवार हो गए, लेकिन जैसे ही कार अलग रास्ते की ओर बढ़ने लगी तो शर्मा ने इसका विरोध किया। कार सवार लोगों ने कार को तेज दौड़ाकर एक सुनसान जगह रोका और उनकी बेटी नेहा व नवासे को बीच सड़क पर उतार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने यशवंत शर्मा को चाकुओं से गोद डाला। मौके पर ही अधिक खून बह जाने के चलते उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नेहा ने रास्ते से गुजर रहे वाहन चालक को रोककर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रूट के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन