फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The miscreant shot shopkeeper in Bikaner when he did not close the shop

Rajasthan: दुकान नहीं बंद की तो बदमाश ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में दुकानदार भर्ती

Tue, 27 Dec 2022 08:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 27 Dec 2022 08:35 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार गांव में शोक पर बाजार बंद किया गया था। एक व्यक्ति ने दुकान नहीं बंद किया। इसी बात से गुस्साए बाल अपचारी ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
The miscreant shot shopkeeper in Bikaner when he did not close the shop
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर के गांव रोजड़ी में एक युवक ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। दुकानदार ने शोक स्वरूप बाजार बंद होने पर अपना दुकान बंद करने से इनकार कर दिया था। इसी से आक्रोशित युवक ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिजन घायल सुरेंद्र कुमार को लेकर घड़साना की राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां से सुरेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।  पुलिस के अनुसार सोमवार को गांव रोजड़ी में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसी को लेकर गांव का पूरा बाजार शोक स्वरूप बंद रखा गया था। सुरेंद्र कुमार(45) पुत्र फूसारामने अपनी किराने की दुकान बंद नहीं की। इस पर सोनू (20) उर्फ रजनीश पुत्र घीसाराम निवासी गांव 10 आरजेडी आक्रोशित हो गया। सोनू दुकानदार से लड़ने लगा।

विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र कुमार पर पिस्तौल से फायर कर दिया। फायर करने पर गोली सुरेंद्र कुमार के पैर में लगी। पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। आरोपी सोनू बाल अपचारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जिसके तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed