फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The girl's parents looted 30 lakh rupees on the pretext of marriage

Nagore: शादी का झांसा देकर लड़की के माता-पिता ने हड़पे 30 लाख, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Aug 2024 02:27 PM IST
सार

Nagore: शादी का झांसा देकर 30 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पति-पत्नी पर डीडवाना कुचामन, नागौर, अजमेर, जयपुर, पाली सहित कई जिलों के थाने में लूट, धोखाधड़ी व चोरी के दर्जनों मामले दर्ज है।
 

विज्ञापन
The girl's parents looted 30 lakh rupees on the pretext of marriage
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकराना तहसील के ग्राम डॉबड़ी सांवलदास के व्यक्ति को अपने पुत्र की शादी करवाने का झांसा देकर एक शातिर महिला व आदतन अपराधी उसके पति ने 30 लाख रुपए सहित पशु धन व मोबाइल हड़प कर शादी के लिए मना कर दिया। जिस पर पीड़ित हनुमान बिसू ने 14 अप्रैल को गच्छीपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन


जिस पर गच्छीपुरा पुलिस ने अनुसंधान कर जिला डीडवाना कुचामन एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार, वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर, मकराना डिप्टी भवानी सिंह व थानाधिकारी गिरिराज कुमार के नेतृत्व में गच्छीपुरा पुलिस ने रात के अंधेरे में पहाड़ों के बीच रहवासी ढाणी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


गच्छीपुरा थानाधिकारी गिरिराज कुमार ने बताया कि पीड़ित हनुमान बीसू ने रिपोर्ट देकर बताया कि लड़के के शादी के लिए लड़की की तलाश में परिचित ने रूपनगढ़ थाने क्षेत्र के नटुटी गांव में देवकरण पुत्र दुर्गाराम जाट की लड़की देखने गए, जहां लड़का पसंद आने पर सगाई 2020 में पक्की कर दी। थोड़े ही दिनों बाद लड़की की माता मंजू देवी ने शादी से पहले मकान का काम पूरा करवाने व शादी में आभूषण बनवाने के लिए उधार रूपयों की मांग की, जिस पर पीड़ित ने रुपए दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीड़ित को लगातार फोन कर कभी रोकड़ी रुपए तो कभी पशुधन और मोबाइल भी झांसे में लेकर मंगवा लिए। 2024 में अप्रैल माह में शादी पक्की करने की बात पर पीड़ित ने शादी के लिए कार्ड छपवाकर मकान के रंग रोशन कर पूरी तैयारी कर ली थी। शादी के लिए सावा भेजने के लिए नटुटी देवकरण व मंजू देवी के पास फोन किया तो उन्होंने शादी के लिए इनकार कर दिया और मोबाइल बंद कर लिए, जिस पर पीड़ित कई रिश्तेदारों को लेकर वहां गया तो घर पर ताले मिले। जब पीड़ित को ठगी महसूस हुई तो गच्छीपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed