Rajasthan: प्रेम विवाह करने पर युवती के परिवार वाले दे रहे जान से मारने की धमकी, प्रेमी युगल पहुंचा एसपी ऑफिस
चूरू में एक प्रेमी जोड़ा अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचा। लड़का-लड़की का कहना है कि परिजन उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विस्तार
राजस्थान के रहने वाले एक युवक को प्रेम विवाह करने पर जान से मारने की धमकियां मिल रहीं। इससे परेशान होकर प्रेमी युगल ने एसपी ऑफिर पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से पत्नी के परिजन लगातार धमकियां दे रहे हैं। उसने खुद और पत्नी की जान को खतरा बताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चूरू के वार्ड संख्या 19 निवासी सोहेल और पुणे निवासी युवती मिस्बाह चार से एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई। इसके बाद शुरू हुई दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को दी तो वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए। परिवार वालों ने किसी भी हालत में शादी नहीं कराने की बात कह दी।
इसके बाद दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया और गाजियाबाद जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। इस तरह शादी करने की बात पर दोनों के परिजन नाराज हो गए और युवती के परिजनों ने युवक को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। कुछ दिन धमकियों को नजरअंदाज करने के बाद भी हालात नहीं बदले। आखिरकार प्रेमी युगल एसपी ऑफिस पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई।