{"_id":"63cbc0133dda2b537b049109","slug":"the-chief-minister-offered-prayers-at-gurudwara-budhajohar-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sriganganagar: ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ में मुख्यमंत्री ने मत्था टेका, प्रदेश के भले के लिए की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sriganganagar: ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ में मुख्यमंत्री ने मत्था टेका, प्रदेश के भले के लिए की अरदास
Sat, 21 Jan 2023 04:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शनिवार सुबह गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ (डाबला) में मत्था टेकने पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के भले के लिए अरदास की। साथ ही 'कोई भूखा नहीं सोए' संकल्प के साथ चल रही इंदिरा रसोई के कार्यों को भी सराहा।
विज्ञापन
ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सुबह श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ (डाबला) में मत्था टेका। उन्होंने प्रदेशवासियों के भले के लिए अरदास की। इस अवसर पर गुरुद्वारे के हैड ग्रंथी द्वारा गहलोत एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य को सरोपा भेंट किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से गुरु घर में सदियों से लंगर की परंपरा चली आ रही है, उसी तरह 'कोई भूखा नहीं सोए' संकल्प के साथ राज्य सरकार इंदिरा रसोई के माध्यम से सिर्फ आठ रुपये में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
नानक देव और गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान
उन्होंने श्री गुरु नानक देव और श्री गुरु गोविंद सिंह को याद करते हुए प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गहलोत ने गुरुद्वारे में बैठकर गुरु जस का गान सुना और सरोवर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर श्रीकरणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, भरत राम, पूर्व विधायक सोहन नायक तथा रायसिंहनगर पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन