{"_id":"66ae2fa18c5c00f1770260d0","slug":"the-body-was-taken-out-from-the-grave-to-solve-the-mystery-of-the-death-that-happened-seven-days-ago-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagore: सात दिन पूर्व हुई मौत की गुत्थी सुलझाने कब्र से निकाला शव, अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagore: सात दिन पूर्व हुई मौत की गुत्थी सुलझाने कब्र से निकाला शव, अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ पोस्टमार्टम
Sat, 03 Aug 2024 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:54 PM IST
सार
Nagore: रियांबड़ी उपखण्ड के ग्राम डोडियाना में अजमेर एसपी के आदेश के तहत 27 जुलाई को कैलाश बावरिया की मौत हो गई थी। उसके शव को आज कब्र से वापस बाहर निकलवा कर मेडिकल बोर्ड और एसएफएल टीम द्वारा उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
मौत की गुत्थी सुलझाने कब्र से निकाला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामला यह था कि बावरिया जाति के एक व्यक्ति जिसका नाम कैलाश बावरिया था। उसकी मौत पिछले 7 दिनों पहले ग्राम मोतीसर (अजमेर) डाबला की ढाणी में हो गई थी, जिनको समाज के रीति रिवाज के अनुसार उसके पैतृक गांव डोडियाना में दफन कर दिया था। उसकी पत्नी नाथी ने पुष्कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन
हत्या का नाम जद आरोपी ओम रावत और उसके दो सहयोगियों ने मिलकर गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी थी। जिसमें जांच अधिकारी की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकलवाकर मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया तथा उसके बॉडी से सैंपल एसएफएल टीम ने एकत्रित किए। मृत व्यक्ति के शरीर का निरीक्षण बारीकी से किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सब को वापस दफन कर दिया गया। जांच अधिकारी सीओ ग्रामीण रामचंद्र ने संवाददाता को बताया कि यह जो घटनाक्रम हुआ है, उसमें उच्च अधिकारियों के सामने पोस्टमार्टम करवाया गया है। साथ ही उसके सैंपल को भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन