फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The assault and robbery of a teacher in Jhalawar was disclosed

Jhalawar: शिक्षिका के साथ मारपीट व लूट का किया खुलासा, आरोपी को बालगढ़-शिकारगाह के जंगल से किया गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 08:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 May 2024 08:23 AM IST
सार

Jhalawar: झालावाड़ जिले में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका को सुनसान जगह पर रोक मारपीट कर पहने हुए गहनों की लूट के मामले का थाना सदर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस घटना के आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा कंजर पुत्र लीमा उर्फ लीमचंद निवासी बिरियाखेड़ी कला थाना सदर को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
The assault and robbery of a teacher in Jhalawar was disclosed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि थाना सदर अंतर्गत मंगाल गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका चंद्रलेखा लुहार (48) निवासी अमन होटल के पीछे थाना कोतवाली 27 अप्रैल को स्कूल से पैदल-पैदल कच्चे रास्ते से झालावाड़ लौट रही थी। रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने उनके साथ मारपीट की और कान में पहनी सोने की बालियां व नाक में पहनी सोने की लॉन्ग तोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


एसपी तोमर ने बताया कि शिक्षिका के साथ मारपीट कर लूट के मामले में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा व सीओ हर्षराज सिंह खरेडा के सुपरविजन एवं एसएचओ भूपेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल कच्चा रास्ता व सुनसान जगह होने से वहां कोई सीसीटीवी नहीं थे। इसके बावजूद टीम ने आसूचना संकलन कर तकनीकी सहायता से मुलजिम की पहचान की।
विज्ञापन


गति टीम द्वारा मुल्जिम के छिपने के संभावित ठिकानों व आश्रय देने वालों पर लगातार नजर रखी और मुखबिरों को एक्टिव किया। इसी दौरान मुल्जिम के बालगढ़ व शिकारगाह के घने जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। टीम ने पूरी सरगर्मी से घने जंगल में मुल्जिम की काफी तलाश की, लेकिन जंगल की पूरी जानकारी होने के कारण वह अपना छुपाव कर रहा था। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुल्जिम दूसरे राज्य में जाने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम ने घने जंगल के बाहर जाने वाले रास्तों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखी। शिकारगाह के पास से पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ़ गोविंदा कंजर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed