फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The accused arrested for breaking the idol of Hanumanji in Rajsamand

Rajasthan: राजसमंद में हनुमानजी की मूर्ति तोड़ने वाला गिरफ्तार, जमीन के चलते पुजारी के पिता ने की थी वारदात

Mon, 27 Feb 2023 05:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Feb 2023 05:22 PM IST
सार

हनुमान मंदिर की जमीन सरकारी है और इसके पास स्थित 3 बीघा जमीन पुजारी के पिता की है। यदि इस जमीन पर मदिंर बन जाता है तो आरोपी की जमीन की कीमत गिर जाती। इसी से बचने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
The accused arrested for breaking the idol of Hanumanji in Rajsamand
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद जिले के कांकरोली थाने इलाके में दो दिन पहले हनुमान मंदिर में मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।   

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 22 फरवरी को रमेश पिता नानालाल गमेती ने कांकरोली थाने में एक केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उसने बताया कि कोयड़ गांव के पास ग्वाल मगरी में स्थिति हनुमान मंदिर की मूर्ति को किसी ने पत्थर से तोड़ दिया है। मृर्ति तोड़ने वाले आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया जाए। घटना से अज्ञात  हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन


घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा के निर्देशन में कांकरोली थाना अधिकारी डीपी दादिच के साथ चार टीमें बनाई गईं। टीम ने मंदिर के पुजारी रमेश गमेती के परिवार और मंदिर का इतिहास खंगाला। पुजारी के पिता नानालाल से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि हनुमान मंदिर की जमीन सरकारी है और इसके पास स्थित 3 बीघा जमीन पुजारी रमेश के पिता नानालाल गमेती के नाम है। यदि इस जमीन पर मदिंर बन जाता है नानालाल की जमीन पूरी तरह छुपाव में आ जाती और जमीन की कीमत गिर जाती। इससे नानालाल को नुकसान हो रहा था। 22 फरवरी को नानालाल शराब पी और फिर मंदिर जाकर मूर्ति को तोड़ दिया। इसके अलावा पूर्वजों और गंगामाई के चबूतरे को भी तोड़ दिया। इसके बाद वह सुबह मजदूरी पर चला गया। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने नानालाल (60) पिता गोपीलाल भील को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed