फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thar Mahotsav on 11-12 March in Barmer Rajasthan News

Barmer News: होली से पहले थार का रंग, 11-12 मार्च को थार महोत्सव, जानिए कब क्या कार्यक्रम होंगे

Wed, 05 Mar 2025 12:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

बारमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि 11 मार्च को सुबह 8 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ थार महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभायात्रा गांधी चौक से आदर्श स्टेडियम तक निकाली जाएगी।  

विज्ञापन
Thar Mahotsav on 11-12 March in Barmer Rajasthan News
11-12 मार्च को थार महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के रंगों से दो दिन पहले, थार की समृद्ध संस्कृति और कला के अलग-अलग रंगों का उत्सव थार महोत्सव मनाया जाएगा। बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर 11- 12 मार्च को दो दिवसीय थार महोत्सव का आयोजन करेंगे। यह आयोजन जिले की लोक कला, संस्कृति, पर्यटन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए है। आयोजन में थार की पारंपरिक कलाओं, नृत्यों, संगीत और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा।  

विज्ञापन


बारमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि 11 मार्च को सुबह 8 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ थार महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभायात्रा गांधी चौक से आदर्श स्टेडियम तक निकाली जाएगी। यहां विधिवत इस महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें गैर नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद से आदर्श स्टेडियम में ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में मिस थार, मिस्टर थार, दादा-पोता दौड़, दंपत्ति दौड़, रस्सा-कस्सी (पुरुष-महिला), पणिहारी मटका दौड़ शामिल हैं। इसके बाद ढोला वादन ओर शाम के समय हाई स्कूल बास्केटबॉल का मैच आयोजित किया जाएगा। रात्रि 7 बजे लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सेलिब्रिटी प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि थार महोत्सव के दूसरे दिन, 12 मार्च की सुबह मल्लीनाथ चौराहा से अहिंसा चौराहा होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड तक थार मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे आदर्श स्टेडियम में सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को पूरे दिनभर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिनमें जायको राजस्थान रो, ग्रामीण कबड्डी, सतोलिया, रूमाल झपट्टा, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता शामिल हैं। वही शाम 7 बजे लोककलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 8.30 बजे से 10 बजे तक सेलिब्रिटी प्रस्तुति से इस दो दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed