फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Panchayat Elections: First Phase Records 68.29% Turnout, Jhotwara Leads

जयपुर: पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68.29 फीसदी मतदान, झोटवाड़ा सबसे आगे

Thu, 22 Oct 2026 09:15 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 22 Oct 2026 09:15 PM IST
सार

जयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में आठ पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों में 68.29 फीसदी मतदान हुआ। झोटवाड़ा में सबसे अधिक 73.65 फीसदी और किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 62.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jaipur Panchayat Elections: First Phase Records 68.29% Turnout, Jhotwara Leads
जयपुर में पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायतीराज आम चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान हुआ। जिले में कुल 68.29 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। झोटवाड़ा पंचायत समिति में सबसे अधिक 73.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 62.87 फीसदी वोट पड़े।

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, जयपुर जिले में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता थे। इनमें से 5 लाख 7 हजार 796 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के लिए निर्वाचन दलों को 21 अक्टूबर को श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से ईवीएम और अन्य सामग्री के साथ रवाना किया गया था।

विज्ञापन

झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा, किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम मतदान

पंचायत समिति के अनुसार मतदान प्रतिशत में झोटवाड़ा सबसे आगे रहा। यहां 73.65 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मौजमाबाद में 71.44 फीसदी और दूदू में 70.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पंचायत समितियों में मतदान की स्थिति इस प्रकार रही:

अब पंच-सरपंच चुनाव की तैयारी

पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब पंच और सरपंच पदों के चुनाव की प्रक्रिया होगी। इसके लिए 23 अक्टूबर को नामांकन कराया जाएगा। 24 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा। इसके बाद 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed