फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Terrorists links with BJP should be investigated Congress leader Dotasra wrote to NIA DG

Rajasthan: भाजपा के साथ आतंकिवादियों के संबंधों की जांच हो, कांग्रेस नेता ने एनआईए के महानिदेशक को लिखा पत्र 

Tue, 05 Jul 2022 05:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Jul 2022 05:43 PM IST
सार

डोटासरा ने पत्र में लिखा कि कन्हैया की हत्या का आरोपी मोहम्मद रियाज और जम्मू में गिरफ्तार किया गया आतंकवादी तालिब हुसैन शाह दोनों भाजपा से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
Terrorists links with BJP should be investigated Congress leader Dotasra wrote to NIA DG
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयुपर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद आरोपियों की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल होने पर सियासत तेज हो गई है। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एनआईए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कन्हैया हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद रियाज और जम्मू में गिरफ्तार आतंकी तालिब हुसैन शाह के भाजपा का सदस्य होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में एनआईए को जांच का दायरा बढ़ाकर आतंकवादियों से भाजपा के संबंधों का सच सामने लाना चाहिए। 

विज्ञापन

 
डोटासरा ने पत्र में लिखा कि उदयपुर केस में मोहम्मद रियाज की तस्वीरें भाजपा नेता गुलाब कटारिया के साथ सामने आई हैं। वह भाजपा का सक्रिय सदस्य भी था। इसके अलावा 4 जुलाई, 2021 को जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार किए गए दो आतंकियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा जम्मू अल्पसंख्यक मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी है। ऐसे में एनआईए को भाजपा से आतंकियों के संबंधों को भी खंगालना चाहिए।
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा, हैदराबाद में मौज मस्ती काटने के बाद अब भाजपा के नेता कन्हैयालाल के घर पहुंच रहे हैं। इन्हें जनता से कोई लेनादेना नहीं है। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के लिए भाजपा नेताओं में अंधी दौड़ चल रही है। भाजपा में कोई संवेदना नहीं बची है, यही कारण है कि घटना के छह दिन बाद और हैदराबाद में मौजमस्ती काटकर भाजपा नेता कन्हैयालाल के घर जा रहे हैं, जबकि सीएम अशोक गहलोत जोधपुर दौरा रद्द कर उदयपुर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed