फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tension in baran after attack on shopkeepers Police force deployed on spot

Rajasthan: बारां में दुकानदार पर हमले के बाद तनाव, आक्रोशित भीड़ पर लाठीचार्ज, छावनी में तब्दील शहर

Thu, 02 Jun 2022 01:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 02 Jun 2022 01:20 PM IST
सार

बारां में दुकानदारों पर हमले के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। हालात को देखते हुए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
tension in baran after attack on shopkeepers Police force deployed on spot
बारां में तनाव - फोटो : Social Media

विस्तार

बारां जिले में दो दुकानदारों पर हमले के बाद तनाव का माहौल है। घटनाओं के विरोध में भाजपा, व्यापार महासंघ सहित विभिन्न संगठनों की ओर से गुरुवार को बंद रखा गया है। जिसके तहत गुरुवार सुबह से ही बारां शहर समेत जिले के कई कस्बों में दुकानें पूर्णता बंद हैं। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाएं जैसे पेट्रोल पंप, मेडिकल की दुकान भी बंद रखी गई हैं।

विज्ञापन

tension in baran after attack on shopkeepers Police force deployed on spot
हमले के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

जनता टॉकिज रेडिमेड कपड़ा बाजार में बुधवार रात कुछ हथियारबंद युवकों ने दो युवा दुकानदार पर तलवार और लकड़ियों से हमला कर दिया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक घायल हरीश के भाई मनोज शर्मा पर भी पिछले हफ्ते कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।

युवकों पर हमले की सूचना के बाद मौके पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद अस्पताल में भी अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी और अन्य लोग जमा हो गए। जिला अस्पताल परिसर में लोगों ने नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

tension in baran after attack on shopkeepers Police force deployed on spot
पुलिस और लोगों में हुई झड़प - फोटो : Amar Ujala Digital

भीड़ पर लाठीचार्ज
घटना के विरोध में गुरुवार को बाजार बंद रखा गया है। बंद को व्यापार महासंघ और भाजपा ने समर्थन दिया है। फिलहाल, बारां शहर के धर्मादा चौराहे पर व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। लोगों ने शहर में रैली निकाल शहर को पूर्णत्या बंद करवाया। दूसरी ओर धर्मादा चौराहे के पास बाजार में जाने की बात को लेकर आक्रोशित भीड़ और पुलिस आमने-सामने हो गई। बैरिकेडिंग हटाने को लेकर भीड़ अड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक दो लोगों को चोटें भी आईं हैं। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन

tension in baran after attack on shopkeepers Police force deployed on spot
शहर में पुलिस बल तैनात - फोटो : Amar Ujala Digital

चप्पे-चप्पे पर पुलिस
शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल शहर में तैनात किया गया है। शहर के हर चौराहे, गली में पुलिस का पहरा है। तनाव की स्थिति को देखते हुए एसपी कल्याणमल मीणा खुद शहर की शहर में सड़कों पर एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन, डीएसपी मनोज गुप्ता, कोतवाली सीआई मांगेलाल यादव और जाब्ते के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। वहीं शांति व्यवस्था के लिए कोटा और झालावाड़ से 500 संख्या में आरएसी और पुलिस बल बुलाया गया है। जिसमें एडिशनल एसपी, डीएसपी समेत कई एसएचओ, एसडीएम दिवांशु शर्मा, तहसीलदार अब्दुल हफीज शहर के चौराहों पर मोर्चा संभाल हुए हैं। 


 

tension in baran after attack on shopkeepers Police force deployed on spot
भीड़ के बैरिकेडिंग तोड़ने पर लाठीचार्ज - फोटो : Social Media

शांति बनाए रखने की अपील
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बारां जिले में पुलिस व्यवस्था नाकाम है। आए दिन व्यापारियों और आमजन के साथ मारपीट, हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। एसपी ने शहरवासी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed