फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tempo hit two people in Nagaur both were going to Ramdevra

Rajasthan: अनियंत्रित टेंपो ने दो श्रद्धालुओं को कुचला, मौके पर ही मौत, रामदेवरा जा रहे थे दोनों

Tue, 23 Aug 2022 02:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 23 Aug 2022 02:34 PM IST
सार

नागौर के रहने वाले दो लोग बाबा रामदेव की समाधि पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके से टेंपो चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
tempo hit two people in Nagaur both were going to Ramdevra
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार टेंपो ने दो श्रद्धालुओं को कुचल दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि पर जा रहे थे।

विज्ञापन
 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पांचौड़ी पुलिस थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को एक तेज रफ्तार टेंपो सुबह देऊ फांटा सड़क मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान टेंपों का टायर फट गया। इस दौरान टेंपो ने दो श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी।हादसे के बाद लोडिंग टेंपो चालक टेंपो को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पांचौड़ी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान राजेंद्र (40) पुत्र छोटमल निवासी नागौर और मूलचंद (45) पुत्र रामसिंह निवासी नागौर के रूप में हुई।नागौर से दोनों रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed