फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Temple in Amjer Dargah Maharana Pratap Seva President  Rajvardhan Singh Parmar wrote letter to CM Bhajanlal

Ajmer: दरगाह में मंदिर होने का दावा फिर किया गया, महाराणा प्रताप सेवा के अध्यक्ष ने इसे लिखा पत्र, की यह मांग

Sat, 27 Jan 2024 09:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 Jan 2024 09:44 PM IST
सार

Amjer Dargah: महाराणा प्रताप सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने  अजमेर दरगाह की जांच करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा। उन्होंने दावा किया कि दरगाह में पवित्र मंदिर है।

विज्ञापन
Temple in Amjer Dargah Maharana Pratap Seva President  Rajvardhan Singh Parmar wrote letter to CM Bhajanlal
अजमेर दरगाह में हिंदू मंदिर होने का दावा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट में वहां हिंदू मंदिर होने के कई प्रमाण मिले हैं। इनमें शिवलिंग, हनुमान, और भगवान कृष्ण की मूर्ति भी मिली हैं। इधर, राजस्थान में एक बार फिर अजमेर दरगाह में हिंदू मंदिर होने का दावा किया गया है। यह दावा राजवर्धन सिंह परमार ने किया है, जो महाराणा प्रताप सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। परमार इससे पहले भी एक बार यह दावा कर चुके हैं।   

विज्ञापन


महाराणा प्रताप सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार ने शनिवार को अजमेर दरगाह की जांच करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा। साथ ही उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि अजमेर दरगाह में पवित्र हिंदू मंदिर है।
विज्ञापन




इससे पहले महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी पत्र लिख चुके हैं। जिसमें उन्होंने पुरातत्व विभाग से दरगाह का सर्वे करवाने की मांग की थी। परमार ने सीएम को लिखे पत्र में कहा था- हिंदू मंदिर को तोड़कर अजमेर में दरगाह बनाई गई थी, इसलिए इसका पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण करवाया जाए। इसमें मंदिर होने के पुख्ता सुबूत सामने आएंगे। हालांकि, उनके पत्र पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अढ़ाई दिन का झोपड़ा पर भी विवाद 
इससे करीब दो सप्ताह पहले भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने अजमेर के 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' को वेद पुराणों के प्रसारक का केंद्र बताया था। उन्होंने कहा था कि मोहम्मद गौरी के कहने पर कुतुबुद्दीन ऐबक ने उसे तोड़ दिया था। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इसे मूल स्वरूप में परिवर्तित करने की मांग की थी। बोहरा ने कहा था कि वो दिन दूर नहीं जब एक बार फिर यहां संस्कृत के मंत्र गूंजेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed