फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara BJP places trust in lawyers, allocates 10 percent of tickets

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव: भाजपा का वकीलों पर भरोसा, छह अधिवक्ताओं को टिकट; जानिए किसके पास कितनी दौलत

Sun, 06 Sep 2026 09:20 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 09:20 PM IST
सार

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में 9 अधिवक्ता मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के 6 प्रत्याशी शामिल हैं। संपत्ति के मामले में भाजपा के महेश तेली करीब 17 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे हैं। वहीं कांग्रेस की कला ने सबसे कम, केवल 1000 रुपये की संपत्ति घोषित की है।
 

विज्ञापन
Banswara BJP places trust in lawyers, allocates 10 percent of tickets
नगर परिषद बांसवाड़ा

विस्तार

बांसवाड़ा नगर परिषद के चुनाव में टिकट वितरण में राजनीतिक दलों ने जातिगत और सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है। वहीं, विभिन्न वर्गों को भी प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने वकीलों पर भरोसा जताते हुए 10 फीसदी टिकट अधिवक्ताओं को दिए हैं।

विज्ञापन


60 वार्डों में नौ अधिवक्ता भी आजमा रहे किस्मत
बांसवाड़ा नगर परिषद में 60 वार्ड हैं। भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी सहित निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत शपथ पत्रों में दर्ज शैक्षणिक योग्यता के अनुसार चुनाव में 9 अधिवक्ता भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने छह वकीलों को दिया टिकट
भाजपा ने चुनाव में 6 वकील उतारे हैं, जो कुल वार्डों का 10 प्रतिशत है। वार्ड पांच से दिनेश पुरी, वार्ड नौ से मुकेश रावत और वार्ड 13 से गौरव सिंह राव की शैक्षणिक योग्यता एलएलबी है। इसी प्रकार वार्ड 17 से राजेश कटारा, वार्ड 19 से दीपक जोशी और वार्ड 57 से नईमुद्दीन शेख भी अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के दो और बाप के एक वकील प्रत्याशी
भारत आदिवासी पार्टी (बाप) ने वार्ड एक से एलएलबी योग्यताधारी हेमंत राणा को टिकट दिया है। राणा पिछले बोर्ड में पार्षद थे और बांसवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस ने एलएलबी डिग्रीधारी पूर्व पार्षद एवं जिला महासचिव आशीष मेहता को वार्ड 28 से और वार्ड 37 से दिलीप कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

17 करोड़ की संपत्ति के साथ महेश तेली सबसे अमीर
चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों की संपत्ति के मामले में भाजपा के महेश तेली सबसे अमीर हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 17 करोड़ रुपये बताई है। महेश तेली के अलावा भाजपा के राजेश कटारा, आबिद मंसूरी, दीपक जोशी, भरत जोशी, रंगजी निनामा, मयंक जैन, महावीर बोहरा और सोनिया वैष्णव भी करोड़पति हैं। वहीं, कांग्रेस में वार्ड 54 की उम्मीदवार राजेश्वरी शर्मा ने पांच करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। कांग्रेस से आशीष मेहता, फखरुद्दीन रतलामवाला, संजय चौधरी और गौतम मईड़ा भी करोड़पति उम्मीदवारों की श्रेणी में हैं।


कांग्रेस की कला के पास सिर्फ 1000 रुपये
कांग्रेस से सबसे कम संपत्ति वार्ड 34 की प्रत्याशी कला के पास है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति मात्र 1000 रुपये बताई है, जबकि उनके पति के पास 10 हजार रुपये होना बताया गया है। उनके नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है। भाजपा में सबसे कम संपत्ति वार्ड 58 के प्रत्याशी मोहम्मद सईद ने 55 हजार रुपये बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed