{"_id":"6a9d45e11124814ced0eab96","slug":"lalsot-municipal-council-elections-a-battle-for-the-coffers-rather-than-just-the-chair-deputy-chairperson-emerges-as-the-wealthiest-with-assets-worth-rs327-crore-while-the-former-chairperson-ranks-second-with-rs272-crore-dausa-news-c-1-1-noi1437-4694060-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालसोट नगर परिषद चुनाव: कुर्सी से ज्यादा तिजोरी की जंग; 3.27 करोड़ के साथ उप सभापति निकले सबसे अमीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालसोट नगर परिषद चुनाव: कुर्सी से ज्यादा तिजोरी की जंग; 3.27 करोड़ के साथ उप सभापति निकले सबसे अमीर
Sun, 06 Sep 2026 09:03 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:03 PM IST
सार
लालसोट नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से दाखिल शपथ-पत्रों में संपत्ति के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। वार्ड 7 के कांग्रेस प्रत्याशी संतोष स्वामी ने 3.27 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित कर सबसे ऊपर जगह बनाई है, जबकि पूर्व चेयरमैन रक्षा मिश्रा 2.72 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
लालसोट की सबसे अमीर प्रत्याशी संतोष स्वामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर परिषद लालसोट का चुनावी रण अब विकास के वादों से निकलकर दौलत के प्रदर्शन पर आ टिका है। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने निर्वाचन विभाग में जो शपथ-पत्र दाखिल किए हैं, उन्होंने चुनावी फिजा में नया रोमांच भर दिया है। कागजों पर दर्ज संपत्ति के आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार चुनाव लड़ना किसी आम आदमी के बस का नहीं, बल्कि करोड़ों का खेल बन चुका है।
वार्ड 7 के कांग्रेस प्रत्याशी सबसे आगे, 3.27 करोड़ की संपत्ति घोषित
सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा वार्ड नंबर 7 से सामने आया है, जहां कांग्रेस के टिकट पर निवर्तमान उपसभापति संतोष स्वामी चुनाव मैदान में हैं। दाखिल शपथ-पत्र के मुताबिक, संतोष स्वामी ने कुल 3 करोड़ 27 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है। हलफनामे के अनुसार उनकी चल संपत्ति 27 लाख 7 हजार 940 रुपये है, जिसमें बैंक बैलेंस, गहने और वाहन शामिल हैं। वहीं, अचल संपत्ति में लालसोट कस्बे में करीब 1 करोड़ रुपये कीमत की गैर-कृषि भूमि और करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का पैतृक आवासीय मकान शामिल है।
पूर्व चेयरमैन रक्षा मिश्रा 2.72 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर
संपत्ति की इस दौड़ में लालसोट की पूर्व चेयरमैन रक्षा मिश्रा दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने शपथ-पत्र में कुल 2 करोड़ 72 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। वार्ड 31 से कांग्रेस के उम्मीदवार ने कुल 2 करोड़ 16 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है। वहीं वार्ड 16 से भाजपा उम्मीदवार ने अपनी कुल संपत्ति 1 करोड़ 92 लाख रुपये बताई है। हलफनामे में उन्होंने 15 लाख रुपये का केसीसी लोन भी दर्शाया है।
विज्ञापन
वार्ड 35 के प्रत्याशी भी करोड़पति, कई उम्मीदवारों के पास लाखों की संपत्ति
वार्ड 35 से कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम शर्मा भी करोड़पति क्लब में शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं वार्ड 8 से ममता शर्मा ने 89 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति घोषित की है। थर्ड जेंडर उम्मीदवार ने 67 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है। निवर्तमान सभापति के पास 60 लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति बताई गई है।
यह भी पढ़ें: गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर; जिला अस्पताल में इलाज जारी
अब सवाल- लालसोट में नोट भारी पड़ेगा या वोट?
इन आंकड़ों से चुनाव में धनबल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि लालसोट की जनता संपत्ति और राजनीतिक रसूख वाले प्रत्याशियों पर भरोसा जताती है या साफ-सुथरी छवि वाले चेहरे को चुनती है। चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार लालसोट में नोट हावी रहता है या वोट।