{"_id":"61efa6bf2951fd208546ee97","slug":"teachers-not-reaching-school-on-time-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने नारेबाजी कर गेट पर जड़ दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने नारेबाजी कर गेट पर जड़ दिया ताला
Tue, 25 Jan 2022 12:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:59 PM IST
सार
कोटा के खैरुला गांव में प्रिंसिपल और शिक्षकों की मनमानी से परेशान अभिभावकों ने मांग करते हुए कहा कि सभी शिक्षक समय पर स्कूल आएं
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विरोध कर स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा जिले के खैरुला गांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी ने मिलकर स्कूल के गेट पर ताला भी लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल का स्टाफ और शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। बच्चे समय पर स्कूल पहुंचकर उनका इंतजार करते रहते हैं। नाराज ग्रामीण ने मांग करते हुए कहा कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय पहुंचे। समय पर क्लास ले और बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं। ग्रामीणों ने शिक्षकों की लापरवाही की शिकायत दीगोद उपखंड अधिकारी पुष्पा हरवानी से भी की है।
विज्ञापन
तो किया जाएगा आंदोलन
सुल्तानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम नागर ने बताया कि अध्यापक समय पर स्कूल नहीं आते हैं और बच्चों को पढ़ने में भी लापरवाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी पुष्पा हरवानी को भी स्कूल की समस्याओं से अवगत करवाया है। उन्होंने जल्द समस्या दूर करने का भरोसा दिया है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर अध्यापक अब भी समय पर स्कूल नहीं आए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन