फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tantrik Baba Harassing Retired Judges Daughter in law In Jaipur Hindi News

Rajasthan: रिटायर्ड जज की बहू से बाबा ने की गंदी बात, लेटर के साथ घर भेजा सामान देखकर शर्मसार हो गया परिवार

Wed, 28 Feb 2024 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 28 Feb 2024 02:21 PM IST
सार

Jaipur Crime News: आरोपी कथित बाबा रिटार्यड जज की बहू को सितंबर 2023 से परेशान कर रहा है, पीड़िता ने उसके नंबर ब्लॉक किए तो उसने परेशान करने का दूसरा तरीका निकाल लिया। वह अब घर पर अश्लील लेटर और आपत्तिजनक सामान भी भेज रहा है।

विज्ञापन
Tantrik Baba Harassing Retired Judges Daughter in law In Jaipur Hindi News
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaipur Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कथित बाबा ने रिटायर्ड जज की बहू को कॉल पर गंदी बातें की। पूजा पाठ से बात शुरू कर आरोपी अश्लील बातें करना करने लगा। पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक किया तो वह अलग-अलग नंबरों से कॉल करने लगा। फिर भी महिला ने बात नहीं की तो आरोपी बाबा ने उसके घर पर अश्लील पत्र और कुद आपत्तिजनक सामान भेज दिया, जिसे देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए।  आखिरी में पीड़ित महिला ने आरोपी बाबा के खिलाफ जयपुर कमिश्नरेट थाने कें केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


31 साल की पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिटायर्ड जज की बहू है। पिछले साल सितंबर 2023 में वह अपने परिवार के साथ रामगंठ इलाके के गणेश मंदिर गई थी। यहां उसे राजू शर्मा नाम का बाबा मिला, बातचीत में बाबा ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद आरोपी बाबा ने कॉल किया और पूजा-पाठ कराने की बातें करने लगा। बाद में वह घर के बारे में भी जानकारी लेने लगा। 
विज्ञापन


अश्लील लेटर के साथ आपत्तिजनक सामान भेजा घर
एक दो बार बात करने के बाद वह अश्लीलता पर उतर आया। उसकी अश्लील बातें सुनकर पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक दिया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी बाबा नए-नए नंबर से कॉल कर उससे अश्लील बातें करता और परेशान करता। इतना ही नहीं आरोपी बाबा ने महिला के बैंक अकाउंट में रुपये डलवा दिए और मोबाइल नंबर पर रिचार्ज भी कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के हर नंबर को ब्लॉक किया, लेकिन बाबा ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कुछ दिन बाद उसने कॉल और मैसेज करना बंद कर दिया। लेकिन, फरवरी 2024 से उसने घर पर लेटर भेजना शुरू कर दिया। 9 फरवरी को भेजे लेटर में आरोपी बाबा ने पीड़िता के घर अश्लीलता से भरा एक लेटर भेजा। साथ ही पीड़िता के पति और घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी। 14 फरवरी को आरोपी बाबा ने पत्र के साथ घर पर आपत्तिजनक सामान भी भेज दिया। आखिर में तंग आकर 18 फरवरी को पीड़िता ने केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed