फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Surgical Strike on the theme of Diwali in jaipur

दिवाली में सर्जिकल स्ट्राइक की थीम पर सजेगा पिंकसिटी

Wed, 26 Oct 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
 Surgical Strike on the theme of Diwali in jaipur
- फोटो : amar ujala

पाकिस्तान के खिलाफ किए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेना के साथ देशवासियों में जो उत्साह का माहौल है, वह पिंक सिटी में दीपावली के अवसर पर कई गुना और बढ़ जाएगा। दीपावली की सजावट के लिए विश्व विख्यात पिंक सिटी में पर्यटकों को सर्जिकल स्ट्राइक के नजारे देखने को मिलेंगे। इस बार जयपुर के ऐतिहासिक बाजार देशभक्ति की थीम पर सजेंगे। यहां सर्जिकल स्ट्राइक के साथ सेना के शौर्य, तिरंगा जैसे थीम देशभक्ति के रंग बिखेरेंगे। सजावट अतिंम चरण में चल रही है। पांच दिवसीय ये सजावट बृहस्पतिवार से दीपावली के एक दिन बाद तक रहेगी।

विज्ञापन


दीपावली के अवसर पर राजस्थान की राजधानी के पुराने शहर पिंक सिटी में स्थित बाजारों को उनके व्यापार मंडल प्रतिस्पद्र्धा के तहत जबरदस्त तरीके से रौशन करते हैं। विभिन्न संस्थाएं सबसे अच्छी सजावट करनेवाले बाजार व सबसे अच्छी सजावट से रौशन करनेवाले प्रतिष्ठान को पुरस्कृत करती हैं। इस बार लगभग सभी व्यापार मंडलों ने देश के वर्तमान माहौल के अनुसार देशभक्ति की थीम चुनी है। हर बार की तरह इस बार भी जयपुर सजावट के लिए देशभर में चर्चा का विषय बना रहेगा, इस बात के लिए कोई भी व्यापार मंडल कोर-कसर नहीं छोडऩा चाह रहा। व्यापार मंडल के अध्यक्षों का कहना है कि वे इस मंदी के दौर में अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाना चाहते हैं।
विज्ञापन


जौहरी बाजार को सर्जिकल स्ट्राइक की थीम पर सजाया जा रहा है। जौहरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिलोकचंद अग्रवाल ने बताया कि यहां सेना के पराक्रम की झलक जगमगाती लाइटों, झाकियों आदि से देखने को मिलेगी। इसी प्रकार एमआईरोड बाजार को रौशनी और सजावट को राष्ट्र ध्वज की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। एमआई रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि यहां पूरे बाजार में घूमने के दौरान तिरंगे की छटा बिखरेगी। इधर, चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम भूतड़ा ने बताया कि वे अपने बाजार को पुष्पक विमान के थीम पर सजाया जा रहा है। कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। यहां झांकी में सीताजी को पुुष्पक विमान में वापसी करते हुए दिखाया जाएगा। ये विमान 80 फीट चलेगा और वापस लौटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed