फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sumerpur police arrested two history sheeters involved in 36 theft cases rajasthan gujarat

राजस्थान: दो राज्यों में 36 से ज्यादा चोरियां, हिस्ट्रीशीटर निकले आरोपी; पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे

Sun, 04 Oct 2026 04:20 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2026 04:20 PM IST
सार

सुमेरपुर थाना पुलिस ने राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की 36 से अधिक वारदातों का खुलासा करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरी का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ने कई जिलों में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
sumerpur police arrested two history sheeters involved in 36 theft cases rajasthan gujarat
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली जिले के सुमेरपुर थाना पुलिस ने राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की 36 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग ली गई बाइक और चोरी का माल बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित हिंगोलिया फली मालप निवासी किशनलाल और बारला ओडा निवासी सुरेश उर्फ सूसा हैं। दोनों आरोपी पिंडवाड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों मजदूरी का काम करते हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


एक चोरी की शिकायत से खुला बड़ा राज
मामले का खुलासा 23 अगस्त को हुई चोरी की वारदात से हुआ। सुमेरपुर के हिंगोला हाल शांति नगर निवासी 50 वर्षीय शेरसिंह ने 24 अगस्त को अपने मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद सुमेरपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सुमेरपुर में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरी का माल बरामद किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान से मानसून विदा: 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 11 से ज्यादा जिलों में सूखे के हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुला राजस्थान-गुजरात नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की 36 से ज्यादा वारदातें करना कबूल किया है। दोनों ने पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर सहित गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में चोरी की कुछ और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed