फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Monsoon Ends 3 Days Late, Rainfall 22% Below Normal; Drought Fears Grow

राजस्थान से मानसून विदा: 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 11 से ज्यादा जिलों में सूखे के हालात

Sun, 04 Oct 2026 07:54 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 04 Oct 2026 07:54 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून करीब तीन दिन की देरी से विदा हुआ, लेकिन सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। 11 से ज्यादा जिलों में सूखे के हालात और अगली गर्मियों में पानी का संकट गहराने की आशंका है।

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Ends 3 Days Late, Rainfall 22% Below Normal; Drought Fears Grow
जयपुर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस बार मानसून की विदाई करीब तीन दिन देर से हुई और पूरे सीजन में सामान्य से करीब 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। बारिश की कमी के साथ सबसे बड़ी चिंता यह है कि कई जिलों में बरसात बेहद असमान रही। इसका असर अब फसल, बांधों के पानी और आने वाली गर्मियों में पेयजल व्यवस्था पर दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन

मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में गर्मी ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को पिलानी में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जयपुर में भी तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं और दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी। ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 से ज्यादा जिलों में सूखे के हालात

कम बारिश का असर अब खेतों तक साफ दिखाई देने लगा है। शुरुआती सर्वे के आधार पर प्रदेश के 11 से ज्यादा जिलों में सूखे जैसे हालात सामने आए हैं। इनमें पाली, जैसलमेर और जालोर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। इन जिलों की कई तहसीलों में सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश हुई है।


इसके अलावा बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़, उदयपुर, राजसमंद, बालोतरा, भीलवाड़ा और जोधपुर की कई तहसीलें भी कम बारिश से प्रभावित हैं। फसल खराबे और सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए पटवारियों की टीमें सर्वे कर रही हैं। सभी जिलों की गिरदावरी रिपोर्ट कलेक्टरों के माध्यम से राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग तक पहुंचेगी। 15 अक्टूबर के बाद रिपोर्ट आने के बाद सरकार अभावग्रस्त जिलों और तहसीलों की स्थिति स्पष्ट करेगी।

यह भी पढें- पंचायतीराज चुनाव 2026: चार चरणों में 14 नवंबर तक मतदान, 20 नवंबर को मतगणना; 4.03 करोड़ मतदाता

इस बार बारिश कम भी रही और छितराई भी

राजस्थान में इस मानसून की सबसे बड़ी समस्या सिर्फ कम बारिश नहीं रही, बल्कि इसका एक समान नहीं होना भी रहा। जून और जुलाई में बारिश लगभग सामान्य रही, लेकिन अगस्त और सितंबर में मानसून कमजोर पड़ गया। दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में भी सामान्य से कम बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून से पहले ही अल नीनो के असर के चलते कमजोर और छितराई बारिश का अनुमान था। सीजन के दौरान भी यही स्थिति देखने को मिली। मानसूनी सिस्टम मैदानी इलाकों की बजाय हिमालय की ओर ज्यादा सक्रिय रहे, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी।

24 सामान्य जिलों में भी 18 का आंकड़ा माइनस में

मौसम विभाग सामान्य से 19 फीसदी तक कम बारिश को भी सामान्य श्रेणी में रखता है। इसी आधार पर इस बार प्रदेश के 24 जिलों को सामान्य बारिश वाले जिलों में शामिल किया गया है। लेकिन इन 24 में से 18 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम है।

टोंक, जयपुर और चित्तौड़गढ़ में सामान्य से करीब 17 फीसदी तक कम बारिश हुई। बारां और अजमेर में भी बारिश सामान्य से 15 फीसदी कम रही। सामान्य श्रेणी में शामिल केवल छह जिलों में बारिश का आंकड़ा प्लस में रहा। पूरे प्रदेश में सिर्फ धौलपुर, डीग और सलूम्बर ऐसे जिले रहे जहां सामान्य से 24 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई। यहां बारिश 24 से 28 फीसदी तक अधिक दर्ज की गई।

पिछले साल से बिल्कुल उलटी तस्वीर

पिछले मानसून से तुलना करें तो इस बार तस्वीर काफी बदल गई है। पिछले साल 23 जिलों में सामान्य से 60 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। इस बार एक भी जिला ऐसा नहीं रहा जहां इतनी अधिक बारिश हुई हो।
पिछले साल सिर्फ एक जिला सामान्य बारिश की श्रेणी में था, जबकि इस बार 24 जिले इस श्रेणी में आए हैं। वहीं पिछले साल बारिश की कमी वाला एक भी जिला नहीं था, जबकि इस बार 14 जिले कम बारिश की श्रेणी में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed