फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Suddenly bike caught fire while filling petrol in nagaur

Rajasthan: पेट्रोल भरवाते समय बाइक में अचानक लगी आग, डर से दूर भागे लोग, कर्मचारियों ने पाया काबू

Sat, 29 Oct 2022 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Oct 2022 07:55 PM IST
सार

पट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। 2 मिनट 17 सेकेंड की यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
Suddenly bike caught fire while filling petrol in nagaur
बाइक ने अचानक पकड़ी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन में मोटरसाइकिल में पेट्रोल भवाते समय आचनक आग लग गई। बाइक में अचानक लगी आग से आसपास खड़े लोग दूर भाग गए। इससे दो बाइकों ने आग पकड़ ली, हालांकि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कुचामन सिटी के मुख्य बाजार स्थित झुमर मल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आया था। पेट्रोल भरवाते समय अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बाइक में आग लग गई। इससे मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। जिससे वह जमीन पर गिर गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारीयों ने फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन


कुचामन पुलिस के हेड कांस्टेबल सोहनलाल चौधरी ने बताया कि पट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। 2 मिनट 17 सेकेंड की यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed