{"_id":"64fb1963451db8daaf0b1473","slug":"sudden-fire-broke-out-in-parked-car-due-to-short-circuit-in-bharatpur-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: नदबई में शॉर्ट सर्किट से खड़ी कार में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: नदबई में शॉर्ट सर्किट से खड़ी कार में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान
Fri, 08 Sep 2023 06:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:23 PM IST
सार
भरतपुर के कस्बा नदबई में एक खड़ी कार में आग लग गई। गमीनत रही कि सयम रहने कार से कूदकर चालक ने अपनी जान बचा ली। बाद में सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार में अचानक लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के नदबई में अनाज मंडी के पास सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से आकर धू-धू कर जलने लगी। आग विकराल रूप धारण करती इससे पहले चालक कार से कूद गया। जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
कार में आग लगने से आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों को देख लोग कार से दूर भागने लगे। वहीं, कार चालक ने आग बुझाने के लिए मदद की गुहार लगाई, लेकिन आसपास पानी की व्यवस्था नहीं होने कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कस्बा नदबई का रहने वाले चंद्रशेखर गोयल की कार डहरा रोड स्थित अनाज मंडी के पास खड़ी थी। शॉर्ट सर्किट होने से अचानक कार में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन