Rajasthan: राजेंद्र गुढ़ा को बिन पेंदा लोटा कहने पर भड़के सुभाष गर्ग, बोले-शेखावत का मानसिक संतुलन बिगड़ा
सुभाष गर्ग ने गजेंंद्र सिंह शेखावत के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भरतपुर की जनता का अपमान किया है। सीएम नहीं बनने के कारण उनका मानसिक संतुलन खो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बगावत के बीच सियासी बयानबाजी एक बार फिर शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र गुढ़ा पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने मंत्री गुढ़ा की तुलना भरतपुर के बिन पेंदे लोटे से की। शेखावत ने कहा कि गुढ़ा कब किस के पास चले जाएं पता नहीं है। उनका तो भगवान ही मालिक है।
बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा ने सचिन पायलट के पक्ष में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि वे चट्टान की तरह सचिन पायलट के साथ खड़े हैं और इसका परिणाम आएगा। इसी बयान पर झुंझुनू दौरे पर आए गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुढ़ा को घेरा। शेखावत राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा के विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी के गड़ा और पौख गांव भी पहुंचे। इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का कोई स्टैंड नहीं है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा के परिवार के लोग भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। उनके गांव के लोगों की बात तो छोड़िए। गुढ़ा की हालत तो अब यह हो गई है कि कब, कहां और किसके साथ होंगे, कोई नहीं बता सकता। वे भरतपुर के बिना पेंदे के लोटे की तरह कभी भी, किधर भी लुढ़क सकते हैं।
गुढ़ा को बिन पेंदे का लोटा बताने पर मंत्री सुभाष गर्ग ने शेखावत पर पलटवार किया है। गर्ग ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री के बयान की निंदा करता हूं। शायद सीएम न बनने के कारण मंत्री जी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया हैं। उनका ये बयान भरतपुर की जनता का अपमान है। उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।