{"_id":"621f7485082bc51343464f52","slug":"students-of-mds-university-demonstrated-for-demands-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एमडीएस विश्वविद्यालय के छात्रों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एमडीएस विश्वविद्यालय के छात्रों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Wed, 02 Mar 2022 07:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 07:13 PM IST
सार
अजमेर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के छात्रों ने मांगों को लेकर बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन कुलपति को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
छात्रों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन, कुलपति को दिया ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि के मुख्य गेट के बाहर टायर जलाकर विरोध जताया। छात्र विवि के मुख्य द्वार को बंद कर बाहर बैठ गए और प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध करते हुए छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचे और मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
छात्र प्रतिनिधि रोशन गुर्जर ने बताया कि विवि में 27 से ज्यादा विभाग संचालित हो रहे हैं, लेकिन ज्यादातर में प्रोफेसर नही है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विवि परिसर में सफाई, विभागों में सफाई कर्मचारी और विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर लगाए जाने की मांग ज्ञापन के जरिए की गई है।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर ने कहा कि खेल मैदान के लिए पैसा पास हो गया है, लेकिन अभी तक सचिन तेंदुलकर स्टेडियम तैयार नहीं हुआ है। इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाए। बॉयज हॉस्टल और विवि परिसर में नेट और आईएएस की नियमित कोचिंग शुरू की जाए। इस तरह की कई अन्य मांगे छात्रों ने ज्ञापन के जरिए की हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में छात्र प्रतिनिधि रोशन गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र गुर्जर, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, जुबेर खान, वीरेंद्र, आलोक चौधरी, गुलशन कुमार, विशाल सिंह, विकास, नरेन्द्र सिंह, बाबू सिंह चौधरी, दिनेश चौधरी, अरुण मायापुर, दीपक चौधरी, महेंद्र रावत, शहबाज, सुरेंद्र चौधरी, पायल जैन, लक्की, संजय, अभि गैना, पप्पू महावता, रघुराज, महावीर, मनीष सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थे।