{"_id":"6304abdf4f5ed751b52a5996","slug":"student-union-election-ruckus-in-rajasthan-university-abvp-nsui-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Union Election: राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा, चुनाव अधिकारी को मारने दौड़े ABVP के राष्ट्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Union Election: राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा, चुनाव अधिकारी को मारने दौड़े ABVP के राष्ट्रीय मंत्री
Tue, 23 Aug 2022 03:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:59 PM IST
सार
छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई से रितु बराला, एबीवीपी से नरेंद्र यादव और एसएफआई से राजेंद्र कुमार गोरा ने नामांकन भरा है। वहीं एनएसयूआई से बागी होकर मंत्री मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल ने भी नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में हुआ हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव का दौर जारी है। मंगलवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर में नामांकन वापसी पर जमकर हंगामा हुआ। स्क्रूटनी कमेटी ने एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्) के महासचिव और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए। इस बात एबीवीपी के उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता और उम्मीदवार मुख्य चुनाव अधिकारी के कक्ष में भी पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने की बात पर हंगामा इतना बढ़ा कि एवीबीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा मुख्य चुनाव अधिकारी हर्ष द्विवेदी को मारने के लिए भी दौड़ पड़े। हालांकि, समय रहते पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
रिपोर्टर की भेजी खबर के अनुसार एबीवीपी के महासचिव पद के उम्मीदवार अरविंद झा ने अदालत के नियमों के विपरीत नामांकन दाखिल किया था। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए साक्षी ने भी गलत दस्तावेज पेश किए थे। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई से रितु बराला, एबीवीपी से नरेंद्र यादव और एसएफआई से राजेंद्र कुमार गोरा ने नामांकन भरा है। वहीं एनएसयूआई से बागी होकर मंत्री मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल ने भी नामांकन दाखिल किया है।