फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   student of Class 12th murdered after gang rape in sikar she lives in nanihaal for studies

Sikar: सामूहिक दुष्कर्म के बाद 12वीं क्लास की छात्रा की हत्या, ननिहाल में रहकर ही करती थी पढ़ाई

Fri, 12 May 2023 09:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 09:47 PM IST
सार

मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि घटना में मृतका की एक सहेली भी शामिल है। गुरुवार को सुबह 10:00 बजे मृतका के पास फोन आया था। उसके बाद वह ननिहाल से पांच किलोमीटर दूर रहने वाली अपनी सहेली से मिलने गई थी।

विज्ञापन
student of Class 12th murdered after gang rape in sikar she lives in nanihaal for studies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीकर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। पीड़ित अपने ननिहाल में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई करती थी। मृतका के चाचा ने लक्ष्मणगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना सीकर जिले के रामगढ़ की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि घटना में मृतका की एक सहेली भी शामिल है। गुरुवार को सुबह 10:00 बजे मृतका के पास फोन आया था। उसके बाद वह ननिहाल से पांच किलोमीटर दूर रहने वाली अपनी सहेली से मिलने गई थी। वहां पहले से ही तीनों लड़के मौजूद थे, जो लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपी ने भतीजी को नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया और बाइक पर होटल ले गए। होटल ले जाकर युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस कारण उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि लड़के पहले भी पीड़िता को परेशान करते थे। लड़कों को कई बार समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माने और घटना हो गई।

विज्ञापन

हाइवे पर किया चक्काजाम 
सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को बीकानेर-जयपुर पर चक्काजाम कर दिया था। परिजन चक्का जाम करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवा और लक्ष्मणगढ़ के पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश जोशी ने घटनास्थल पर आकर जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप
जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता सऊदी अरब में काम करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस राजनीतिक सिफारिशों के कारण घटना में कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि, पुलिस के अनुसार वह दो युवकों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed