फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Student dies, one injured in collision between car and bike in Hanumangarh

सड़क हादसा:  हनुमानगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार स्टूडेंट की मौत, दोस्त की हालत गंभीर, आरोपी चालक फरार

Fri, 22 Sep 2023 11:52 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Sep 2023 11:52 AM IST
सार

हनुमानगढ़ में कार सवार युवक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है।  

विज्ञापन
Student dies, one injured in collision between car and bike in Hanumangarh
कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी छात्र बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जंक्शन थाना इलाके में मौजूद एक स्कूल के दो छात्र गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। कचहरी रोड स्थित जंक्शन पुलिस थाने के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र मयंक (16) पुत्र ओमप्रकाश निवासी भट्टा कॉलोनी हनुमानगढ़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे छात्र विपिन (16) पुत्र कन्हैयाल निवासी भट्टा कॉलोनी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed