{"_id":"650d32912d2f5e660603c5d7","slug":"student-dies-one-injured-in-collision-between-car-and-bike-in-hanumangarh-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: हनुमानगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार स्टूडेंट की मौत, दोस्त की हालत गंभीर, आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: हनुमानगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार स्टूडेंट की मौत, दोस्त की हालत गंभीर, आरोपी चालक फरार
Fri, 22 Sep 2023 11:52 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:52 AM IST
सार
हनुमानगढ़ में कार सवार युवक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी छात्र बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जंक्शन थाना इलाके में मौजूद एक स्कूल के दो छात्र गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। कचहरी रोड स्थित जंक्शन पुलिस थाने के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र मयंक (16) पुत्र ओमप्रकाश निवासी भट्टा कॉलोनी हनुमानगढ़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे छात्र विपिन (16) पुत्र कन्हैयाल निवासी भट्टा कॉलोनी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन