फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Student creates fake accounts posts obscene photos of her teacher on instagram

टीचर की डांट का छात्रा ने लिया बदला, फेक अकाउंट बनाकर इंटरनेट पर डाली अश्लील फोटो

Fri, 08 Feb 2019 11:41 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Shani Mishra Updated Fri, 08 Feb 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Student creates fake accounts posts obscene photos of her teacher on instagram
fake account
एक महिला शिक्षक को दसवीं की एक छात्रा को डांटना भारी पड़ गया। दो साल पहले टीचर की डांट को अपनी बेइज्जती मानकर छात्रा ने उसे बदनाम करने की वारदात को अंदाज दिया। पुलिस ने बुधवार को फेक अकाउंट बनाने और भद्दे कमेंट करने के आरोप छात्र को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि छात्रा ने ऐसा टीचर से बदला लेने के लिए किया था। महिला टीचर ने लगभग पांच साल पहले इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था जिसका वह अब भी इस्तेमाल कर रही है। मगर पिछले कुछ समय से मिलती-जुलती अकाउंट से उनकी आपत्तिजनक फोटो और भद्दे कमेंट पोस्ट होने लगे थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन


पांच दिन में पुलिस ने पकड़ा

सदर बाजार के थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बदनाम करने के लिए इन सभी पोस्ट में टीचर के रिश्तेदारों को भी टैग किया गया था। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके आडा बाजार निवासी हेली टाक (19) और उसके दोस्त पंकज बोहरा (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा हेली एयर होस्टेस का कोर्स कर रही है। टीचर की डांट को रंजिश मानकर छात्रा ने बदनाम करने का सिलसिला पांच महीने पहले शुरू किया था। 
विज्ञापन


धमकी भरे फोन ने खोली पोल

टीचर के अनुसार भद्दे पोस्ट के अलावा उनके पास बंगलुरु से धमकी भरा फोन भी आया था। धमकी देने वाले ने  हेली को परेशान नहीं करने की बात कही थी। इस फोन के बाद ही पीड़िता का शक हेली पर गया और उसने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले में सक्रियता दिखाते हुए पांच दिनों में ही गिरफ्तारी को अंजाम दिया। स्कूल छोड़ने हेली महिला टीचर से ट्यूशन लेती थी। पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए जांच की तो हेली पकड़ी गई। तीन घंटे की पूछताछ में बार-बार बयान बदलने के बाद उसकी पोल खुल गई। अंत में हेली ने अपनी गलती मांगते हुए रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed