{"_id":"63b18fd78916af282b31e651","slug":"step-father-beat-up-one-year-old-daughter-arrested-in-shri-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सौतेले पिता ने एक साल की बेटी को बुरी तरह पीटा, फिर घर से बाहर फेंका, लोगों ने आरोपी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सौतेले पिता ने एक साल की बेटी को बुरी तरह पीटा, फिर घर से बाहर फेंका, लोगों ने आरोपी से की मारपीट
Sun, 01 Jan 2023 07:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:21 PM IST
सार
सौतेले पिता ने बच्ची के साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर घर से बाहर फेंक दिया। मोहल्लेवासियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी पिता के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बच्ची की आंख पर लगी चोट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक सौतेले पिता ने 1 साल की बेटी के साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे बच्ची की आंख में गहरी चोट आई है। बुरी तरह बच्ची को पिटते देख गुस्साए मोहल्लेवासियों ने आरोपी पिता की को जमकर पीट दिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटना शहर के पुरानी आबादी के एसबीआई बैंक के पास की है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यहां एक परिवार बाहर से आकर रह रहा है। महिला ने युवक के साथ दूसरी शादी की है। महिला के पहले पति से एक साल की बेटी है। पिछले 2 दिन से बच्ची का सौतेला पिता उसके साथ मारपीट कर रहा था।
विज्ञापन
रविवार को आरोपी पिता ने बच्ची के साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे उसकी आंख पर गहरी चोट आई। साथ ही शरीर पर भी कई जगह चोटें के निशान हैं। आरोपी पिता ने मारपीट कर बच्ची को घर से बाहर फेंक दिया। मोहल्लेवासियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी पिता के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन