फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Step Father Beat up one year old daughter  arrested in Shri Ganganagar

Rajasthan: सौतेले पिता ने एक साल की बेटी को बुरी तरह पीटा, फिर घर से बाहर फेंका, लोगों ने आरोपी से की मारपीट

Sun, 01 Jan 2023 07:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 01 Jan 2023 07:21 PM IST
सार

सौतेले पिता ने बच्ची के साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर घर से बाहर फेंक दिया। मोहल्लेवासियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी पिता के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Step Father Beat up one year old daughter  arrested in Shri Ganganagar
बच्ची की आंख पर लगी चोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक सौतेले पिता ने 1 साल की बेटी के साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे बच्ची की आंख में गहरी चोट आई है। बुरी तरह बच्ची को पिटते देख गुस्साए मोहल्लेवासियों ने आरोपी पिता की को जमकर पीट दिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।  

विज्ञापन


घटना शहर के पुरानी आबादी के एसबीआई बैंक के पास की है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यहां एक परिवार बाहर से आकर रह रहा है। महिला ने युवक के साथ दूसरी शादी की है। महिला के पहले पति से एक साल की बेटी है। पिछले 2 दिन से बच्ची का सौतेला पिता उसके साथ मारपीट कर रहा था। 
विज्ञापन


रविवार को आरोपी पिता ने बच्ची के साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे उसकी आंख पर गहरी चोट आई। साथ ही शरीर पर भी कई जगह चोटें के निशान हैं। आरोपी पिता ने मारपीट कर बच्ची को घर से बाहर फेंक दिया। मोहल्लेवासियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी पिता के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed