Rajasthan: जयपुर में गर्लफ्रेंड के घर एसएसबी जवान ने लगाई फांसी, पहले से था शादीशुदा
जवान की अपनी गर्लफ्रेंड से किसी बात पर लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद लड़की अपनी सहेली के घर सोने चली गई। जिसके बाद जवान ने रात को फांसी लगा ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक फौजी ने रविवार रात अपने गर्लफ्रेंड के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सोमवार को गर्लफ्रेंड वापस लौटी तो उसे फौजी फंदे पर लटका मिला। मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक मुकेश मीणा (31) पुत्र मामराज शाहपुरा के बागवास का रहने वाला था। वह बिहार एसएसबी में ड्राइवर की पोस्ट पर था। मुकेश रविवार को ही जयपुर के सांगानेर स्थित अपने गर्लफ्रेंड के घर आया था। पुलिस का कहना है कि देर शाम किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में गर्लफ्रेंड अपनी सहेली के घर सोने चली गई।
सोमवार सुबह लड़की घर लौटी तो उसे कमरे में मुकेश फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। एम्बुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश के परिजनों का कहना है कि उन्हें पांच जुलाई को छुट्टी मिलने पर आने की कहा था लेकिन वह जयपुर चला गया। मुकेश पहले से शादीशुदा है और उसके एक बच्ची भी है।