फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SSB Jawan hanged himself at girlfriend house in Jaipur he had a fight with girl

Rajasthan: जयपुर में गर्लफ्रेंड के घर एसएसबी जवान ने लगाई फांसी, पहले से था शादीशुदा

Tue, 28 Jun 2022 08:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 28 Jun 2022 08:45 AM IST
सार

जवान की अपनी गर्लफ्रेंड से किसी बात पर लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद लड़की अपनी सहेली के घर सोने चली गई। जिसके बाद जवान ने रात को फांसी लगा ली।

विज्ञापन
SSB Jawan hanged himself at girlfriend house in Jaipur he had a fight with girl
जवान ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में एक फौजी ने रविवार रात अपने गर्लफ्रेंड के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सोमवार को गर्लफ्रेंड वापस लौटी तो उसे फौजी फंदे पर लटका मिला। मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक मुकेश मीणा (31) पुत्र मामराज शाहपुरा के बागवास का रहने वाला था। वह बिहार एसएसबी में ड्राइवर की पोस्ट पर था। मुकेश रविवार को ही जयपुर के सांगानेर स्थित अपने गर्लफ्रेंड के घर आया था। पुलिस का कहना है कि देर शाम किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में गर्लफ्रेंड अपनी सहेली के घर सोने चली गई। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह लड़की घर लौटी तो उसे कमरे में मुकेश फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। एम्बुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया।  पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश के परिजनों का कहना है कि उन्हें पांच जुलाई को छुट्टी मिलने पर आने की कहा था लेकिन वह जयपुर चला गया। मुकेश पहले से शादीशुदा है और उसके एक बच्ची भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed