Sri Ganganagar Hottest City In India: राजस्थान का श्रीगंगानगर शुक्रवार को देशभर में सबसे गर्म जिला रहा। यहां दिन का (अधिकतम) तापमान 49.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस साल गर्मी की सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे यहां जून महीने में पड़ने वाली गर्मी का सात साल पुराना रिकॉर्ड भी धराशाही हो गया।
2 of 4
गर्मी को हराने की कोशिश करता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
क्या टूटा 1934 का रिकॉर्ड?
इससे पहले 1 जून 2018 को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन, आज शुक्रवार को यह 49.4 डिग्री रहा जो देशभर में सबसे अधिक तापमान है। वहीं, 14 जून 1934 को जिले में 50 डिग्री दर्ज किया गया था। यह जून महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा था। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ लोगों को दिन में कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: अंतहीन दुख, विमान हादसे में डॉक्टर परिवार खत्म, माता-पिता को जिगर के टुकड़ों का इंतजार; सैंपल दिए
3 of 4
भीषण बनी परेशानी।
- फोटो : PTI
इन शहरों ने झेला टेंपेचर का टॉर्चर
प्रदेश का श्री गंगानगर ही नहीं, अन्य शहरों में भी टेंपेचर का टॉर्चर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कई जिलों में अधिकतम पारा 45 डिग्री के करीब या इससे अधिक रहा। श्री गंगानगर के बाद सबसे अधिक तापमान चूरू जिले में दर्ज किया गया, यहां का पारा 47.6 डिग्री रहा। वहीं, जैसलमेर में 46.9, बीकानेर में 46.4, जोधपुर में 46.3, बाड़मेर-फलोदी में 46.2, पाली-फतेहपुर में 45, चित्तौड़गढ़-दौसा में 44.9, टोंक में 44.6, हनुमानगढ़ में 44.6, जयपुर-अलवर-भीलवाड़ा-झुंझुनूं में 44.5, नागौर में 44.4 और कोटा में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: मजदूर पिता का पसीना, बेटा और डॉक्टर बनने का सपना, विमान हादसे में सब खाक; खाना खाते समय आई मौत
4 of 4
गर्मी से परेशान दिखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी से कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून के बाद से कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। इसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिनों तक लू का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने 20 से 26 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें: परिवार ने लंदन जाने विदा किया, दुनिया से चली गई खुशबू; शादी के बाद पहली बार जा रही थी पति के पास