फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plane Crash: परिवार ने लंदन जाने विदा किया, दुनिया से चली गई खुशबू; शादी के बाद पहली बार जा रही थी पति के पास

Fri, 13 Jun 2025 11:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: बालोतरा से अपने डॉक्टर पति के पास पहली बार लंदन जा रही खुशबू की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई। परिवार ने उसे पति के पास जाने के लिए खुशी के आंसुओं के साथ विदा किया था। लेकिन, उसकी मौत ने परिवार को झकझोर दिया है।

विज्ञापन
Khushboo Rajpurohit of Balotra going to London to meet her husband died in Ahmedabad plane crash
पिता के साथ बेटी खुशबू की आखिरी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में कई परिवार खत्म हो गए तो घरों के चिराग बुझ। जिन सुनहरे सपनों को बुनकर लोग विमान में सवार हुए थे, वे चंद मिनट बाद जलकर खास हो गए। ऐसे ही सुनहरे भविष्य के सपने थे राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाले खुशबू के। वह शादी के बाद पहली बार अपने डॉक्टर पति के पास लंदन जा रही थी। परिवार के लोगों ने उसे खुशी के आंसुओं के साथ विदा किया था। लेकिन, कुछ देर बार खुशबू दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गई।



Khushboo Rajpurohit of Balotra going to London to meet her husband died in Ahmedabad plane crash
माता-पिता के साथ खुशबू। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, बालोतरा जिले अराबा गांव में रहने वोल मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू कंवर की 18 जनवरी 2025 को खुशबू की शादी विपुल सिंह राजपुरोहित निवासी खाराबेरा लूणी जोधपुर के साथ हुई थी। खुशबू के पति विपुल लंदन में डॉक्टर हैं। शादी के कुछ दिन बाद विपुल लंदन वापस लौट गए थे, लेकिन खुशबू वीजा के कारण नहीं जा पाई थी। इसके बाद वह अपनी ससुराल में रही और फिर अपने मायके आ गई।

ये भी पढ़ें: सुनहरे सपने, नया सफर और आखिरी उड़ान, चंद मिनटों में डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; देखें तस्वीरें



Khushboo Rajpurohit of Balotra going to London to meet her husband died in Ahmedabad plane crash
खुशबू की विदाई की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

पिता के साथ खिंचाई फोटो, बनी आखिरी 
हाल ही में वीजा मिलने के बाद उसने पति के पास लंदन जाने की तैयारी की थी। बुधवार को पिता मदनसिंह राजपुरोहित और उसका चचेरा भाई खुशबू को गांव से लेकर अहमदाबाद के लिए निकले थे। गुरुवार को उन्होंने बेटी को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ा। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर पिता ने बेटी के साथ फोटो भी खिंचाई थी। लेकिन, तब यह किसी को नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी तस्वीर बनकर रह जाएगी। बेटी को विदा करने के बाद परिवार को विमान हादसे की जानकारी लगी तो सभी बिलख पड़े।

ये भी पढ़ें: विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत, डॉ. दंपती का परिवार खत्म; भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Khushboo Rajpurohit of Balotra going to London to meet her husband died in Ahmedabad plane crash
खुशबू की विदाई की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

वायरल हो रहे खुशबू के विदाई के वीडियो  
इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खुशबू लंदन के लिए रवाना होने से पहले अपने परिवार से भावुक विदाई लेती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो उस समय का है जब वह शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने जा रही थीं। घर की महिलाओं ने उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विदा किया। खुशबू अपने पिता और भाई के साथ कार में बैठकर अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। वीडियो में वह परिवार के सदस्यों से गले मिलते हुए भावुक नजर आ रही हैं। इसी तरह दूसरे वीडियो में खुशबू एयरपोर्ट में जाती हुई नजर आ रही है। खुशबू के पिता मदनसिंह ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर खुशबू के साथ ली गई आखिरी तस्वीर लगाई थी। जिस पर उन्होंने अपनी बेटी को आशीर्वाद देते खुशबू बेटा Going To Landan लिखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed