{"_id":"68a5e013a372edc53e019905","slug":"patwari-took-a-bribe-of-95-thousand-rupees-in-exchange-for-passing-the-insurance-amount-trapped-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-3308067-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sriganganagar News: 95 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को ACB ने पकड़ा, बीमा क्लेम पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sriganganagar News: 95 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को ACB ने पकड़ा, बीमा क्लेम पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस
Wed, 20 Aug 2025 10:39 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:39 PM IST
सार
Sriganganagar News: एसीबी ने श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर इलाके में पटवारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने बीमा क्लेम पास कराने के नाम पर घूस मांगी थी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
एसीबी टीम की गिरफ्त में आरोपी पटवारी
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई कर धनूर क्षेत्र के पटवारी पंखीलाल मीणा को 95 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
किसान से मांगा 40% हिस्सा
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, धनूर निवासी किसान नायब सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी फसल खराब होने पर उसे 2,28,067 रुपये का बीमा क्लेम स्वीकृत हुआ था। लेकिन हल्का पटवारी पंखीलाल मीणा इस क्लेम राशि का 40% यानी 95,000 रुपये रिश्वत के तौर पर मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और पटवारी को तयशुदा राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: पत्नी से झगड़े के बाद तेजाब पीने लगा युवक, कांस्टेबल ने रोका तो झुलसे दोनों हाथ; जानें
विज्ञापन
टीम ने की सफल कार्रवाई
यह कार्रवाई एसीबी के एडिशनल एसपी पवन मीणा के नेतृत्व में की गई। टीम में डीएसपी भूपेंद्र सोनी, एएसआई मंगरू, एएसआई दारा सिंह, हवलदार जगदीश और नरेश रीडर संजीव शामिल थे। छापामारी के दौरान पटवारी को मौके से गिरफ्तार कर केसरीसिंहपुर थाने लाया गया।
संपत्ति की जांच शुरू
सूत्रों ने बताया कि एसीबी ने पटवारी पंखीलाल मीणा के घर पर भी तलाशी शुरू कर दी है, ताकि उसकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा जुटाया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी के पास अपेक्षा से अधिक संपत्ति होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Jhunjhunu: खेतड़ी के ढाणी बाढ़ान में मनीषा हत्याकांड को लेकर लोगों में उबाल, कैंडल मार्च निकालकर फांसी की मांग
कोर्ट में होगी पेशी
गिरफ्तार पटवारी को गुरुवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। संभावना है कि अदालत से उसका रिमांड लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर आगे के भ्रष्टाचार के नेटवर्क और अवैध संपत्ति की जानकारी हासिल की जा सके।