{"_id":"680da64327ebad230509619f","slug":"loader-tempo-and-car-collided-three-friends-died-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-2881642-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: सूरतगढ़-श्रीगंगानगर हाईवे पर कार और लोडर टेंपो की भीषण भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: सूरतगढ़-श्रीगंगानगर हाईवे पर कार और लोडर टेंपो की भीषण भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत
Sun, 27 Apr 2025 05:44 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 05:44 PM IST
सार
मृतकों में आर्यन, रोहताश और पवन शामिल हैं, जो अपने दोस्तों के साथ कार में सवार थे। हादसे के बाद लोडर टेंपो चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल भिजवाया और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे संख्या 62 पर डेयरी फार्म के समीप शनिवार को एक कार और लोडर टेंपो की शाम 3:45 बजे आमने-सामने भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवक मृतकों के दोस्त हैं, जबकि तीसरा लोडर टेंपो का खलासी है। मृतकों की पहचान आर्यन (18) पुत्र रणजीत जाट और रोहताश (26) पुत्र किशनलाल जाट निवारी सिद्धूवाला जिला श्रीगंगानगर, पवन (20) पुत्र सीताराम कुम्हार निवासी 28 पीबीएन के रूप में हुई है। घायल हेमंत (21) पुत्र लालचंद जाट निवासी सिद्धूवाला और अभिषेक (30) पुत्र विनय बिश्नोई निवासी सिद्धूवाला को प्राथमिक उपचार के बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक तीनों युवक और दोनों घायल कार में सवार थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोडर टेंपो चालक फरार है, जबकि उसका सहायक राजवीर (22) पुत्र हरिराम निवासी हनुमानगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आर्यन और रोहताश के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए, जबकि पवन का शव पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस संबंध में लोडर टेंपो चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार है। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से मृतकों के शव और घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवाया।
ये भी पढ़ें- डॉक्टर बेटे ने अधिकारी के साथ मिलीभगत कर बनाया फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, 6 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
हादसे को लेकर सिद्धूवाला गांव निवासी राजेंद्र पुत्र साहबराम जाट ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया है कि परिवादी राजेंद्र का भतीजा आर्यन अपने दोस्त अभिषेक बिश्नोई, रोहताश जाट और हेमंत जाट के साथ अभिषेक की कार में सूरतगढ़ जा रहे थे। रास्ते में 28 पीबीएन से उनका मित्र पवन कुमार भी कार में सवार हो गया। आर्यन ने अपने घर पर सूचना दी थी कि वह दोस्तों के साथ किसी काम से सूरतगढ़ जा रहा है, मोड़ी देर में लौट आएगा।
ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी जैसलमेर में बिक रही सेना जैसी वर्दियां, सुरक्षा पर बड़ा सवाल
रास्ते में केंद्रीय पशु प्रजनन केंद्र से आगे, मौजगढ़ बस स्टैंड के पास सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहे लोडर टेंपो के चालक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आर्यन, रोहताश और पवन को मृत घोषित कर दिया।