{"_id":"6aed851233c31119f50fcf02","slug":"sri-ganganagar-jail-inmates-attack-jailer-with-tea-mug-during-search-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: श्रीगंगानगर जेल में तलाशी के दौरान हंगामा, चाय के मग से जेलर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: श्रीगंगानगर जेल में तलाशी के दौरान हंगामा, चाय के मग से जेलर पर किया हमला
Fri, 06 Nov 2026 01:13 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:13 PM IST
सार
श्रीगंगानगर केंद्रीय कारागृह में औचक तलाशी के दौरान बंदियों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि एक बंदी ने चाय पीने वाले मग से जेलर पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। पुलिस ने कई बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागृह में बंदियों की तलाशी के दौरान विवाद हो गया। बैरक में औचक जांच के दौरान एक बंदी के पास नशीली वस्तु मिलने पर कुछ बंदियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बंदी ने चाय पीने वाले मग से जेलर पर हमला कर दिया। हमले में जेलर के हाथ पर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना चार नवंबर की है। जेलर हेमराज वैष्णव के पर्चा बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कई बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बंदी की तलाशी में मिली नशीली वस्तु
जेलर हेमराज वैष्णव ने पुलिस को बताया कि चार नवंबर को वह केन्द्रीय कारागृह में गश्त कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल अधीक्षक महावी प्रसाद मीणा सुरक्षा प्रहरियों के साथ वार्ड नंबर तीन में औचक तलाशी लेने पहुंचे। जेलर भी उनके साथ थे। टीम ने बैरक नंबर आठ में बंदियों की तलाशी शुरू की। इस दौरान बंदी पंकज के पास नशीली वस्तु मिली। इसके बाद जेल कर्मचारियों ने अन्य बंदियों की भी जांच शुरू की।
तलाशी का विरोध करने पर बढ़ा विवाद
जेलर के अनुसार, जब टीम बंदी हमजोत सिंह की तलाशी लेने लगी तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि हमजोत सिंह ने चाय पीने वाले मग से जेलर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में जेलर के हाथ पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद जेल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बंदियों से बचाया।
विज्ञापन
जेलर ने अपने बयान में आरोप लगाया कि बंदी रविन्द्र चारण, पंकज और संदीप हुड्डा के कहने पर हमजोत सिंह ने उन पर हमला किया। घटना के बाद घायल जेलर को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोतवाली पुलिस ने जेलर के पर्चा बयान के आधार पर संबंधित बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमले में अन्य बंदियों की भूमिका और जेल में नशीली वस्तु पहुंचने के मामले की भी जांच कर रही है।