{"_id":"b923140e-c502-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"spot-fixing-jaipur-jeweller-gave-gift-to-kris-gel","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग में फंस रहे गेल, जयपुर में मिला लाखों का गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिक्सिंग में फंस रहे गेल, जयपुर में मिला लाखों का गिफ्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले की चल रही जांच में हर रोज नए-नए तथ्य सामने आने लगे हैं। पुलिस जांच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
टीवी चैनलों के मुताबिक, फिक्सिंग मामले फंसे जयपुर के ज्वेलर बंधु पवन और संजय ने टोंक रोड स्थित अपने ज्वेलरी शोरूम मोती संस पर क्रिस गेल को बुलाया था।
जांच में सामने आया है कि उन्होंने गेल को 4.25 लाख रुपए के जेवर गिफ्ट दिए थे।
29 अप्रैल को बेंगलुरू का राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच था। इसके अगले दिन क्रिस गेल मोती संस शोरूम पर गए थे। गेल वहां एक घंटे के लिए रुके और इसी दौरान उन्हें ज्वैलरी और डायमंड गिफ्ट किए गए।
विज्ञापन
इस शोरूम पर स्पॉट फिंक्सिंग में फंसे क्रिकेटर श्रीसंत, अभिनेता विंदु दारा सिंह और कुछ अन्य खिलाड़ी भी आ चुके हैं।