फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SP badmer intimidated via fone call

सीमा की जानकारी न देने पर एसपी को धमकाया

Fri, 19 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 19 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
SP badmer intimidated via fone call

भारत-पाक सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले के पुलिस अधीक्षक को सामरिक जानकारी नहीं देने पर धमकाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एसपी परिस देशमुख को किसी ने फोन कर अत्तरलाई एयरबेस की जानकारी मांगी। फोन करनेवाले ने खुद को पूर्व आईपीएस बताया।

विज्ञापन


देशमुख ने जब जानकारी देने से मना कर दिया, तो इस शख्स ने उन्हें धमकाया। पुलिस जांच में जुट गई है। मामले के तहत शख्स ने पहले देशमुख के पीए से वायुसेना के अधिकारी के नंबर मांगे। पीए ने नंबर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने एसपी देशमुख को फोन किया। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख का कहना है कि सीमा क्षेत्र में इस तरह के फर्जी कॉल आते रहते हैं, लेकिन पुलिस अधीक्षक स्तर के व्यक्ति के पास पहली बार ऐसा फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशमुख ने फोन करनेवाले पर उल्टे सवाल दागे, तो शख्स ने खुद को 1961 बैच का आईपीएस बताया। जानकारी नहीं देने पर शख्स ने उनकी शिकायत डीजीपी व प्रधानमंत्री तक करने की धमकी दी। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed