Rajasthan: तानों से परेशान था बेटा, नींद में सो रही मां की गला घोंटकर कर दी हत्या
कोटा में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और वारदात के बाद आराम से दूध लाने चला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां का गला घोट कर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी आराम से दूध लेने चला गया। पुलिस ने हत्यारे बेटे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बम्बूलिया गांव निवासी आरोपी मनीष के पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी। उसकी बहिन की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ा भाई अपने ससुराल रहता है। उससे छोटा भाई पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। घर में आरोपी मनीष और उसकी मां संतरा बाई ही रहती थी। मां मनीष को दोनों भाईयों को लेकर ताने मारती थी। 26 मई को खाना खाने के दौरान उसकी मां ने खूब भला-बुरा कहा। रात में मनीष ने सो रही मां का गला घोंट दिया। उसकी मां ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन मनीष ने दम तोड़ने तक गला नहीं छोड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नींद नहीं आई तो वह सुबह तीन बजे दूध लेने दुकान चला गया। फिर वापस आकर उसने ताऊ को मां के बीमार होने की बात कही। जिसके बाद परिजन उसके घर आए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पोस्टमार्टम में गला घोंटने का खुलासा हुआ और जांच के बाद पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां की हत्या करना कबूल कर लिया है।