फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Son attacked woman living with lover in Bikaner with knife

Bikaner: प्रेमी के साथ रह रही महिला पर बेटे ने चाकू से किया हमला, बीच बचाव करने आए युवक पर किए फायर

Tue, 21 Mar 2023 11:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Mar 2023 11:02 AM IST
सार

बीकानेर के नया शहर थाना इलाके में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मां समेत दो व्यक्तियों पर फायर कर चाकुओं से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए व्यक्ति भी हमले में घायल हो गया।

विज्ञापन
Son attacked woman living with lover in Bikaner with knife
अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शहर के नया शहर थाना इलाके में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर उसके बेटे ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव कराने आए पड़ोसी पर उसने फायर कर दिए। आसपास मौजूद लोग घायलों को पीबीएम अस्पताल लाएं। जहां तीनों घायलों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान लक्ष्मी, राहुल और प्रभु दयाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के नया शहर थाना इलाके में एक महिला और पुरुष एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। महिला के पुत्र को यह बात नागवार थी। इसी गुस्से में महिला के बेटे ने अपनी मां और उसके साथ रह रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उसने फायर भी किए। बीच बचाव करने आए दो अन्य लोगों पर भी युवक उसके साथियों ने चाकू, लाठी डंडों से मारपीट की। फायरिंग की सूचना मिलने पर एक बारगी इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घायल लक्ष्मी देवी ने रिपोर्ट दी है कि वह पिछले एक साल से प्रभु दयाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कल उसका पुत्र हंसराज अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर आया और प्रभु दयाल पर चाकुओं से कई वार कर दिए बीच बचाव करने पर उसने मुझ पर भी चाकू से कई वार किए। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग भी की। बचाव में आए राहुल को गोली लगी है। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

पिता के कहने पर किया हमला
महिला का कहना है कि हंसराज ने अपने पिता मोहनलाल के कहने पर उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने इस मामले में हंसराज सहित चार पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एड. एसपी हरिशंकर, सीओ सदर शालिनी बजाज, सीओ दीपचंद, सदर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ और नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण मौके पर पहुंचे और जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed