फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Soil flowed under the tracks near Dholpur Junction

Dholpur: धौलपुर जंक्शन के पास पटरियों के नीचे की मिट्टी धंसी, तीन घंटे बाधित रहा ट्रेनों का आवागमन

Sun, 10 Sep 2023 02:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Sep 2023 02:42 PM IST
सार

राजधानी एवं शताब्दी एक्सप्रेस भी तीन से चार घंटे तक लेट हुईं। सुबह 6.40 से रुका हुआ आवागमन 10.50 पर शुरू हो सका। इस दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
Soil flowed under the tracks near Dholpur Junction
ट्रैक की मरम्म्त करने पहुंची टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रविवार को हुई बारिश से धौलपुर शहर तो पानी पानी हो गया वहीं रेलवे स्टेशन से आगे धौलपुर-हेतमपुर डाउन खंबा नंबर 34/36 के बीच में पटरियों के नीचे मिट्टी धंस गई। इसकी वजह से रेलवे का आवागमन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। सुबह 6.40 से रुका हुआ आवागमन 10.50 पर शुरू हो सका। इस दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन


स्टेशन मास्टर राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया बारिश की वजह से धौलपुर-हेतमपुर डाउन खम्मा नंबर 34/36 के बीच में बारिश की वजह से पटरियों के नीचे मिट्टी धंस गई। रेलवे प्रशासन को तुरंत मामले की भनक लग गई। झांसी से आने वाली एवं दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों को रुकवा दिया। मौके पर मरम्मत टीम भेजी गई। रेलवे की मेंटेनेंस टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेक के नीचे मिट्टी एवं गिट्टियों को भरकर रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया 3 घंटे तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस के साथ ट्रेन नंबर 12627, 12221 12708 एवं 12804 3 से 4 घंटे तक लेट हुई है। इसके अलावा अन्य एक्सप्रेस गाड़ियां भी प्रभावित हुई है। अन्य गाड़ियों की आगरा एवं झांसी मंडल से रिपोर्ट ली जा रही है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन को सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों को हुई भारी असुविधा
धौलपुर-हेतमपुर डाउन खम्मा नंबर 34/36 के बीच में ट्रेक के नीचे मिट्टी धंसने से ट्रैक पर खड़ी ट्रेनों में सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर सभी ट्रेनें खड़ी रहीं। झांसी निवासी पैसेंजर अमर सिंह ने बताया तीन घंटे ट्रेन लेट होने से सवारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed